STORYMIRROR

MS Mughal

Abstract Fantasy Inspirational

4  

MS Mughal

Abstract Fantasy Inspirational

तरह तरह के रंग

तरह तरह के रंग

2 mins
447

रंग दे रंग रंगरेज़ चाहे जो तेरा मन 

रंगरेज़ा रंगरेज़ तोरा रंग मोरा तन

प्यार की होली इंसान की ज़िंदगी में कई खुशियों के रंग भर देती है 

छोटे छोटे खुशी के रंग, बे रंग ख्वाबों में रंग भर देते है 

कुछ यादों के रंग तो कुछ मिलन के रंग दीवाली की

रंगोली की तरह इंसान की ज़िंदगी में चमकने लगते हैं

 

हर रंग से रंगा रंग दूसरे नए रंगों से कहता है की इस रंग में न रंगों

(यानी की हर तरह की ठोकरें खाने वाला इंसान अक्सर लोगो को सलाह देता है ) 

दुनिया में कुछ रंग खुद बदलते है तो कुछ रंग रंगों को बदल ते है 

कुछ रंग ब रंगी हसीन पल बे रंगीन ज़िंदगी में पक्के रंग की तरह ज़िंदगी को रंगीन बना देते है 

कुछ दोस्त रूपी रंग जीने का ढंग तो कुछ बे ढंगी दोस्त जीने का रंग बदल देते है 


मां बाप जिंदगी के वोह रंग है जिनका रंग सारी उम्र तो साथ नहीं रहता

लेकिन उनके संस्कार रूपी रंग का असर सारी जिंदगी चढ़ा हुआ रहता है 

कुछ रंग मांगने से मिलते है तो कुछ खुद ब खुद 

लेकिन खुद ब खुद से मिले हुए रंग इंसान को सारी जिंदगी रंगीन रखते है 

कोई चाकलेटी रंग की 10 रुपए की नोट से खुश है तो कोई 2000 की लाल रंग से खुश नहीं 

कोई त्वचा के काले रंग से खुश है तो कोई तव्चा के सफेद रंग से भी खुश नहीं 


खुशी ही अपने आप में एक रंग है जो खुद से खुद को रंग देती है 

खुशी के रंग में रंगने से हर तरह के रंग से इंसान रंगा रहता है 

तो खुशी के रंग तलाश करो 

अगर खुशी के बे रंग रंग में रंगे रहोगे तो दुनिया तमाम रंग में खुद ब खुद रंग जाओगे।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract