तिरंगा
तिरंगा
देश की आन में,तिरंगे के सम्मान में,
आओ शीश नवाऐं हम,
लहराती फसलें ,झूमता आंगन,
पूण्य धरती पर, उमंग बरसाए हम!
बलिदान सपूतों की यादों को,
अंतर्मन में सजाऐं हम,
बहती गंगा, उच्च शिख़रीय हिमालय
शौर्य-साहस की धरती पर,आजादी मनाऐं हम!
मातृभूमि और लोकतंत्र की शान में,
माटी को स्वर्ग बनाऐं हम,
अमूल्य स्वतंत्रता,वीरों की जननी,
शहीदों की धरती पर, तरंग बहाऐं हम!
सत्यमेव जयते और शौर्य से ,
अमरता का मान बढ़ाऐं हम,
असंभव से संभव,प्रफुल्लित कर्तव्य,
मर्यादा की धरती पर, ध्वज फैराऐं हम!
