STORYMIRROR

Rachna Vinod

Inspirational

4  

Rachna Vinod

Inspirational

तिरंगा स्वतंत्रता का

तिरंगा स्वतंत्रता का

1 min
241

शोभा बिखरी तिरंगे की, हर ध्वज से न्यारी 

वीर शहीदों की चेतना, इसमें बस जागी 

सजा तिरंगा स्वतंत्रता का, प्रेम का परिचय 

मिट्टी में गुमा शहीदों का, अमर बलिदान यहीं 

संग्राम की बेला में जब, सजती थी धरती यहाँ

तिरंगे की लहर उठी थी, वीरों की प्रतिज्ञा यहाँ

तिरंगे के रंग से रंगे, भारतीय हृदय हैं

वीरों के शौर्य से सजे, हर धरोहर संजोए हैं

स्वतंत्रता के अभिमान से, यह धरती जगमग है

तिरंगे के रंग में छुपे, वीरों का बलिदान यहाँ

झंडा ऊंचा रहे हमारा, वीरों का बलिदान याद रहे

सभी जन एकजुट रहकर, भारत माँ को सलाम करें।

           --------------------------


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational