STORYMIRROR

Rachna Vinod

Inspirational

4  

Rachna Vinod

Inspirational

गुरु ब्रह्मा गुरु विष्णु गुरु देवो महेश्वरा

गुरु ब्रह्मा गुरु विष्णु गुरु देवो महेश्वरा

1 min
272

गुरु ब्रह्मा गुरु विष्णु गुरु देवो महेश्वरा,

गुरु साक्षात परमं ब्रह्मम् तस्मै श्री गुरुवे नमः।


पाठ पढ़ाते ,राह दिखाते

ज्ञान की देन से आगे बढ़ाते 

शिक्षक का महत्व अत्यधिक होता ,

विद्या के सागर में पार लगाते।


गुरु हमारे आदर्श हमारे 

ज्ञान की किरणों को फैलाते 

उनकी शिक्षा से हम बनते महान,

गुरु के बिना जीवन अधूरा, बेमान।


गुरु लें जब अपनी शरण

सच्चा जीवन जब उनका मार्गदर्शन 

गुरु जीवन का प्रेरणा स्रोत 

उनकी शिक्षा ही आदर्श स्रोत।


शिक्षा का महत्व वही समझे

मदद करे जो ज्ञान की ओर बढ़ने में 

गुरु के आभारी सभी हम ,

जीवन मंत्र उनकी शिक्षा में।


सत्य ज्ञान गुरु से सम्भव 

गुरु-शिक्षा से उज्जवल भविष्य 

गुरु आशीष से धन्य मान 

गुरु का हृदय से करें सम्मान ।


गुरु ब्रह्मा गुरु विष्णु गुरु देवो महेश्वरा,

गुरु साक्षात परमं ब्रह्मम् तस्मै श्री गुरुवे नमः।

       ---------------------


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational