तिरंगा प्यारा
तिरंगा प्यारा
तिरंगा हमारा प्यारा,सब मिलकर फहराएंगे ।
आजादी का दिन फिर आया, मिलकर जश्न मनाएंगे ।।
याद हमें है कुर्बानी जब, वो गोरों से टकराए ।
जान शहीदों ने दी अपनी, गौरव गाथा लिख पाए ।।
उन शहीद के बलिदानों का, पूरा कर्ज चुकाएंगे ।
आजादी का दिन फिर आया, मिलकर जश्न मनाएंगे ।।
जाति-धर्म की राजनीति से, हमको फिर से बाँटे वो ।
कुर्सी की खतिर लड़वाकर, मार रहे फिर चाँटे वो ।।
चाल नहीं कुछ चलने देंगे, दुश्मन से भिड़ जाएंगे ।
आजादी का दिन फिर आया, मिलकर जश्न मनाएंगे ।।
देश लूटकर करें कमाई, जो नेता हरदम काली ।
नहीं वोट उनको अब देंगे, करें तिजोरी जो खाली ।
दोष उजागर सबका होगा, ऐसा जाल बिछाएंगे ।
आजादी का दिन फिर आया, मिलकर जश्न मनाएंगे ।।
बदल रहा है अपना भारत, जग में नाम कमाया है ।
राम नाम की महिमा देखो, चाँद तलक पहुँचाया है ।।
धर्म सनातन रक्षा खातिर, सब आवाज उठाएंगे ।
आजादी का दिन फिर आया, मिलकर जश्न मनाएंगे ।।
