STORYMIRROR

Kamal Kant Lal

Tragedy

4  

Kamal Kant Lal

Tragedy

तेरे हाथों में ख़ंज़र, फिर भी है मगर

तेरे हाथों में ख़ंज़र, फिर भी है मगर

1 min
289

मरता हूँ तुम पर ये तुम्हें भी है ख़बर

तेरे हाथों में ख़ंज़र फिर भी है मगर


चूल्हे की आग से कौन झोंपड़ी जलाता है

गर्म हवा झरोखों से कौन अंदर बुलाता है

पलकों के ख़्वाब जब कोई चुराता है

थरथराते होंठ और काँपता है ज़िगर

तेरे हाथों में ख़ंज़र फिर भी है मगर।


सोया हुआ बच्चा ख़्वाब देख मुस्काता है

पेट बड़ा ज़ालिम भूख से अकुलाता है

मन का ऊफान जब बाँध तोड़ जाता है

भीड़ की ज़ुबान तब बोलता है शहर

तेरे हाथों में ख़ंज़र फिर भी है मगर?


मरता हूँ तुम पर तुम्हें भी है ख़बर

तेरे हाथों में ख़ंज़र फिर भी है मगर।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy