STORYMIRROR

Harishankar Shukla

Romance

4  

Harishankar Shukla

Romance

तेरे आ जाने के बाद.....

तेरे आ जाने के बाद.....

1 min
308

जानें हमको क्या हुआ है?

तेरे आ जाने के बाद।

हम रहे ना हम सनम फिर,

तुझको पा जाने के बाद।

जाने हमको क्या हुआ है?...


इक झलक पाने की खातिर,

आंखें प्यासी थी हमारी।

अब चुराते क्यों नजरें,

नजरें मिल जाने के बाद।

जाने हमको क्या हुआ है?...


हाथ थामा है जो तुमने,

साथ हम देंगे तुम्हारा। 

शर्म किससे कर रहे हो,

मुस्कुरा देने के बाद।

जाने हमको क्या हुआ है?...


जब भरे आगोश में तुम,

दिल की धड़कन थम गई थी।

अब छुड़ाते हाथ क्यों हो?

बाहों में आने के बाद।

जाने हमको क्या हुआ है?...


गर समय पर तुम ना आए,

तब भी हम रास्ता तकेंगे।

बंद कर लेंगे तिजोरी,

दिल में आ जाने के बाद।

जाने हमको क्या हुआ है?...


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance