STORYMIRROR

Mamta Rani

Abstract Inspirational Others

4  

Mamta Rani

Abstract Inspirational Others

ताना बाना

ताना बाना

1 min
7

जिंदगी का ताना बाना

जीवन का यही फ़साना

दुख कभी तो कभी है आँसू

जिंदगी का यही तराना


एक पल में खुशी तो

एक पल में गम का होना

जीवन में कभी है पाना

तो कभी है सबकुछ खो जाना


जिंदगी का ताना बाना

जीवन का यही फ़साना


अपने भी हो जाते पराये

पराये भी अपने हो जाते

मिलते हैं कई दोस्त यहाँ

तो कई दुश्मन बन जाते


सब में भी अकेले हैं लोग

घेरे हैं सबके मन को रोग

अवसाद भय और तृष्णा

यही है जीवन का संजोग


जिंदगी का ताना बाना

जीवन का यही फ़साना

दुख कभी तो कभी है आँसू

जिंदगी का यही तराना



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract