STORYMIRROR

Dheeraj kumar shukla darsh

Inspirational

4  

Dheeraj kumar shukla darsh

Inspirational

स्वतंत्रता सेनानी

स्वतंत्रता सेनानी

1 min
228

अंग्रेजी शासन को जिसने

याद दिलायी अपनी नानी

ऐसे वीर सपूत भारत के

कहलाते स्वतंत्रता सेनानी

भारत माँ की लाज बचाने

आये वीर बहुत तूफानी

मंगल पांडे सपूत थे पहले

जिनकी थी पहली कुर्बानी

1857 में शुरू हुई थी

स्वतंत्रता की कहानी

आजादी की मशाल को लेकर

चल रहे थे वो अभिमानी

भारत माँ के बेटों ने

लिखी खून से अपने सारी

आजादी को पाने की

ऐसी एक अमर कहानी

जिसमें आहुति देने आये

भगत, राजगुरु जैसे मानी

आजाद को थी तब प्यारी

भारत माँ की आजादी

दी आहुति वीरों ने

आजादी के हवन में अपनी

भूल नहीं सकते हम लेकिन

सुभाष की भी निशानी

पहला तिरंगा आजादी का

लहराया वो सम्मानी

अनंत नाम है भारत माँ पर

मिटने वालों सब बेटों के

जिनके लहू से सिंचित है ये

भारत माँ की चुनर धानी

भारत माँ की चुनर धानी



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational