STORYMIRROR

J P Raghuwanshi

Inspirational

4  

J P Raghuwanshi

Inspirational

"स्वदेशी"

"स्वदेशी"

1 min
427


स्वदेशी की अलख जगाओ,

स्वदेशी तकनीक अपनाओ।

स्वदेशी तकनीक से,

देश का विकास होगा।


आत्मनिर्भरता से भरा,

अपना समाज होगा।

नए-नए प्रयोग करो,

विवेक धैर्य मान रखो।

यदि तुम में,सच्चा आत्मविश्वास होगा,

स्वदेशी तकनीक से देश का विकास होगा।


स्वदेशी का प्रचार करो,

स्वदेशी आचार करो, स्वदेशी खाओ।

स्वदेशी बनाओ स्वदेशी अपनाओ।

हमें अपने देश, को स्वावलंबी बनाना होगा।

स्वदेशी तकनीक से देश का विकास होगा।


यदि हम चले साथ-साथ,डाल हाथों में हाथ तो,

आने वाले समय में हमारे भारत का ही राज्य होगा।

स्वदेशी अपनाओ, देश का विकास होगा।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational