STORYMIRROR

Husan Ara

Inspirational

4  

Husan Ara

Inspirational

स्वदेशी निर्भरता

स्वदेशी निर्भरता

1 min
181

प्रयोग होंगे,

अभ्यास होगा।

स्वदेशी तकनीक से,

देश का विकास होगा।


विवेक, धैर्य और परिश्रम,

बनेंगे अगर साथी,

और यदि आत्मविश्वास होगा।


तो रोक ना पाएगा कोई,

भारत के बढ़ते क़दमों को।

कल भी अपना,

अपना आज होगा।


आत्मनिर्भरता का पाठ,

पढ़कर पढ़ाकर,

अर्थवयवस्था में भागीदारी

निभानी होगी।


स्वदेशी खाओ, स्वदेशी पहनो,

स्वदेशी गाओ, स्वदेशी चलाओ

घर घर ये मुहिम चलानी होगी।


बच्चों को धैर्यवान,परिश्रमी,

आत्मविश्वास से परिपूर्ण बनाना होगा।

शिक्षा की नीति में सुधार सहित,

गुरुजन तथा माता पिता को,

अपने बच्चों को स्वावलबी बनाना होगा।


उद्योगों में उत्पादन की क्षमता बढ़ाओ,

उत्पादन की गुणवत्ता में सुधार लाओ।

यही हमारा गीत, यही साज़ होगा।

आज से अभी से स्वदेशी

निर्भरता का आगाज़ होगा।


स्वदेशी तकनीक से,

देश का विकास होगा।

आत्मनिर्भरता से परिपूर्ण,

अपना समाज होगा।


विश्वपटल पर चमकेंगे भारतीय,

आने वाले समय में,

भारत का राज होगा।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational