STORYMIRROR

स्वच्छ भारत अभियान

स्वच्छ भारत अभियान

1 min
14.1K


स्वच्छ भारत का स्वच्छता अभियान

आओ बढ़ायें स्वच्छ भारत से देश का मान

स्वच्छता ही है हमारी आन, देश की शान

स्वच्छ भारत- हमारा अभिमान

स्वच्छ भारत का स्वच्छता अभियान

गली–गली, कूचे कूचे पर,

ढेर कूड़े का जो लगा हुआ है

आज शपथ लेंगे हम सब मिलकर

करेंगे कार्य महान

कूड़ा ना फैलायेंगे,

फैले कूड़े को हटायेंगे

एक होकर हम सबको करना है

नव भारत का निर्माण

स्वच्छ भारत का स्वच्छता अभियान

गाँव हमारा, शहर हमारा और

ये प्यारा देश हमारा

हम सबकी ये ज़िम्मेदारी देंगे

हम सब अपनी –अपनी भागीदारी

एक ध्यय एक मिशन

स्वस्थ समाज स्वच्छ समाज

स्वच्छता ही हम सबकी पहचान

स्वच्छ भारत का स्वच्छता अभियान

आओ बढ़ायें देश का मान, देश की शान

स्वच्छ भारत, निर्मल भारत

स्वच्छता से बढ़ेगा देश का मान

स्वच्छ भारत का स्वच्छता अभियान ।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational