STORYMIRROR

Phool Singh

Tragedy Others

3  

Phool Singh

Tragedy Others

स्वच्छ अभियान

स्वच्छ अभियान

1 min
207


क्या मतलब है उस शिक्षा का 

फर्क पशु-इंसान का समझ ना आए 

वो भी होता इंसान ही यारा, कूड़ा कचरा जो उठाये।।


देश-विदेश और हर जगह पर

गली, सड़क पर झाड़ू लगाए 

शुद्धता लाते वातावरण में, अपने धर्म को बखूबी निभाए।।


गीला कूड़ा नीले बॉक्स में 

सूखा कूड़ा हरे बॉक्स में जाये  

स्वच्छ अभियान भी खुद चलेगा, सुंदर मार्ग सब बन जाये।।


अपने कर्म को रोज वो करता

आओ हम भी अपना धर्म निभाए 

इधर-उधर न फैले कूड़ा, सही बॉक्स में उसको डाल के आए।।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Tragedy