STORYMIRROR

Neerja Sharma

Abstract Action Inspirational

3  

Neerja Sharma

Abstract Action Inspirational

स्वार्थी

स्वार्थी

1 min
260

खुद से, खुद के

साथी बन जाओ

सच कहूँ दोस्तों

अब स्वार्थी बन जाओ।


इस कठिन दौर में

रखो पूरा ध्यान

घर में ही रहो

अब स्वार्थी बन जाओ।


बिना जरूरत बाहर न जाओ

न किसी से हाथ ही मिलाओ

मास्क हमेशा मुँँह पर रखो

अब स्वार्थी बन जाओ।


सबसे पहले खुद को बचाओ

कोरोना को दूर भगाओ

सोशल डिस्टेंसिंग अपनाओ

अब स्वार्थी बन जाओ।


यही स्वार्थ विकल्प है 

देश हित संकल्प है 

मन को पक्का कर जाओ

अब स्वार्थी बन जाओ।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract