STORYMIRROR

Usha Gupta

Abstract

4  

Usha Gupta

Abstract

सुपर पावर-आत्मा

सुपर पावर-आत्मा

2 mins
272


है आत्मा सुपर पावर ईश्वर का अंश,

हैं समस्त ईश्वरीय शक्तियाँ इसके भीतर,

आवश्यकता है पहचानने की इसे,

सुनने की आवाज़ इसकी।


है आत्मा सुपर पावर ईश्वर का अंश,

उतारते हैं हम आरती ईश्वर की,

मन्दिर और घर में परन्तु,

करते अनदेखा अन्दर के ईश्वर की।


है आत्मा सुपर पावर ईश्वर का अंश,

दिखाता यह सदा मार्ग सही,

देता सदा यह आदेश सही,

परन्तु करते हम अनदेखा, अनसुना।


है आत्मा सुपर पावर ईश्वर का अंश,

चलते हम पकड़ राह ऐसी,

गुज़रते जो भ्रष्टाचार के घर से,

रह जाती आत्मा चीख़ती चिल्लाती।


है आत्मा सुपर पावर ईश्वर का अंश,

चल पड़ते उठा लालच से भरी मटकी,

रख आत्मा की आवाज़ को ताक पर,

कर दिया जाता है मुँह बन्द आत्मा का।


है आत्मा सुपर पावर ईश्वर का अंश,

पकड़ राह अंधेरी भटक जाते हैं,

फिर भी धकेल देते हैं पीछे,

आवाज़ आत्मा की।


है आत्मा सुपर पावर ईश्वर का अंश,

रखते है ईश्वर लेखा जोखा़ हमारे कर्मों का,

मिलता है दंड आत्मा की आवाज़,

को अनसुना अनदेखा करने का।


है आत्मा सुपर पावर ईश्वर का अंश,

ईश्वर ही दिखाते राह उचित,

बना माध्यम आत्मा को, 

पहुँच जायेगा मंज़िल पर सफ़लता से।


है आत्मा सुपर पावर ईश्वर का अंश,

प्रतिपल दे सम्मान, कर प्यार,

समझ इसे सुन इसे,

और जी ले यह जीवन आत्मसम्मान से।


है आत्मा सुपर पावर ईश्वर का अंश,

हैं समस्त ईश्वरीय शक्तियाँ इसके भीतर,

आवश्यकता है पहचानने की इसे,

सुनने की आवाज़ इसकी।


है आत्मा सुपर पावर ईश्वर का अंश,

उतारते हैं हम आरती ईश्वर की,

मन्दिर और घर में परन्तु,

करते अनदेखा अन्दर के ईश्वर की।


है आत्मा सुपर पावर ईश्वर का अंश,

दिखाता यह सदा मार्ग सही,

देता सदा यह आदेश सही,

परन्तु करते हम अनदेखा, अनसुना।


है आत्मा सुपर पावर ईश्वर का अंश,

चलते हम पकड़ राह ऐसी,

गुज़रते जो भ्रष्टाचार के घर से,

रह जाती आत्मा चीख़ती चिल्लाती।


है आत्मा सुपर पावर ईश्वर का अंश,

चल पड़ते उठा लालच से भरी मटकी,

रख आत्मा की आवाज़ को ताक पर,

कर दिया जाता है मुँह बन्द आत्मा का।


है आत्मा सुपर पावर ईश्वर का अंश,

पकड़ राह अंधेरी भटक जाते हैं,

फिर भी धकेल देते हैं पीछे,

आवाज़ आत्मा की।


है आत्मा सुपर पावर ईश्वर का अंश,

रखते है ईश्वर लेखा जोखा़ हमारे कर्मों का,

मिलता है दंड आत्मा की आवाज़,

को अनसुना अनदेखा करने का।


है आत्मा सुपर पावर ईश्वर का अंश,

ईश्वर ही दिखाते राह उचित,

बना माध्यम आत्मा को, 

पहुँच जायेगा मंज़िल पर सफ़लता से।


है आत्मा सुपर पावर ईश्वर का अंश,

प्रतिपल दे सम्मान, कर प्यार,

समझ इसे सुन इसे,

और जी ले यह जीवन आत्मसम्मान से।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract