सुनो स्त्री...!
सुनो स्त्री...!
सुनो स्त्री..!
मैं चाहती हूँ तुम लक्ष्मी तो बन जाना पर ..
ब्रम्हा विष्णु मत बनना,
तुम बनना तो केवल महेश...।
हाँ..!
केवल महेश
अब वक़्त वो नहीं कि तुम लक्ष्मी बनकर रहो और
तुमको सम्मानित किया जाए,
अब वक़्त वो भी नहीं
कि...
तुम केवल ब्रम्हा बन सृजन करो और तुमको ताज पहनाया जायेगा,
तुम विष्णु की तरह सबका भरण पोषण करो और तुमको मोतियों से तौला जायेगा..!
नहीं..!
कदापि नहीं ..!
ऐसा नहीं होगा इसलिए
सुनो स्त्री,..!
यदि सम्मान चाहती हो,
अधिकार पाना चाहती हो और शिखर पर चढ़ना चाहती हो तो..?
बस महेश बनना..
कुछ भी हो कोई कुछ भी कहे पर मत बनना अब ब्रम्हा विष्णु,
बन्द करो दूसरों के लिए विश्वकर्मा बनकर उनके लिए गृह निर्माण करना..!!
सुनो स्त्री..!
तुम केवल अपने लिए...
अपने अधिकार के लिए लड़ना
मत डरना अब समाज के मोटी मोटी रस्मों रिवाज़ की जंजीरों से;
सुनो स्त्री..!
तुम कुछ भी बनना पर....
लक्ष्मी बनकर उनका घर ही मत भरती रहना
तुम ब्रम्हा और विष्णु भी मत बनना अब
तुम केवल और केवल महेश बनना...
