STORYMIRROR

Vijay Kumar parashar "साखी"

Abstract

4  

Vijay Kumar parashar "साखी"

Abstract

सुनहरा ख़्वाब

सुनहरा ख़्वाब

1 min
300

ये जिंदगी तो एक सुनहरा ख़्वाब है

इस जग में वो ही बनता लाजवाब है

जो शूल में महकता बनकर गुलाब है

यूँ ही नहीं बनता है कोई आफ़ताब है


इस दुनिया में वो ही कमाता नाम है

जिसके सीने में धडकता सत्य नाम है

ये जिंदगी तो एक सुनहरा ख़्वाब है

ये जिंदगी दुबारा न मिलेगी तुझे साखी


कह रहा है, ये समय तुझसे ये बात है

समय रहते ले तू आनंद जिंदगी का

वृद्ध होने पर न रहेंगे तेरे कोई दांत है

संग्रह करने की आदत तू छोड़ भी दे


करता रह अब तू रोज़ाना ही दान है

तेरी जिंदगी सँवर जायेगी,

मरने के बाद भी तेरी याद आयेगी,

तू जिंदगी को जीता रह सुबह-शाम है


शरीर जिंदा रह,आत्मा तेरी मर जाये

ऐसा मत करना साखी तू कोई काम है

ये जिंदगी तो एक सुनहरा ख़्वाब है

जीता वह पीता जो जिंदादिली की शराब है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract