STORYMIRROR

chandraprabha kumar

Inspirational

4  

chandraprabha kumar

Inspirational

सुख की धारा

सुख की धारा

1 min
254

  

जीवन में सुख की धारा बहती है 

सुख का समुद्र उमड़ता है ,

मधु की धरती है,मधु का पानी है 

मधु का सूर्य है,मधु का चंद्रमा है।


मधु की वायु है,मधु का आकाश है 

और मधु के झरने झर रहे हैं ,

पृथिवी संपूर्ण प्राणियों का मधु है

मधु माने सुख ही सुख बह रहा है। 


तब नये नये सुख को आने दो

केवल एक सुख को पकड़ते क्यों हो,

दुख के निमित्त आते हों तो आने दो

दुखाकार वृत्ति आती है तो आने दो। 


कभी शुभ मिलेगा कभी अशुभ मिलेगा

छोड़ो गुण दोषों का शुभाशुभ का दर्शन,

गुण दोष पर दृष्टि न डालो समदर्शी रहो

 चाहे कोई अच्छा कहे चाहे बुरा कहे। 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational