STORYMIRROR

सोनी गुप्ता

Inspirational

4  

सोनी गुप्ता

Inspirational

सुबह

सुबह

1 min
263

 सुबह की पहली किरण हमको बहुत कुछ सिखाती है

उठते जब हम तब यह तन –मन में जोश जगाती है


बिसरी स्मृतियों को उजाला कर घर आंगन महकाती है

आशीर्वाद के रूप में नई सुबह नई शुरुआत कराती है


दृढ संकल्प का भाव जगाकर आगे हमेशा बढ़ाती है

घने अन्धकार को चीरकर यह नित उजाला फैलाती है


सुबह की नई उमंगें जगाकर परेशानियाँ कम करती है

अंत नहीं होता जीवन का हर सुबह नई शुरुआत होती है


यह आशीर्वाद रूकावटों में सफलता का मार्ग दिखाता है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational