सर्वविदित है
सर्वविदित है
वीर जवान सबको यह सीखा गए,
आजादी को बचाना है यह बता गए!
आज राष्ट्रीय गणतंत्रता दिवस है,
हमारा देश अब रहा नहीं विवश है !
माँ भारती की शान में यह संदेश है,
कि भारत एक गणतांत्रिक देश है!
आज बना संविधान सर्वविदित है,
पुनः देशवासियों को करते सूचित हैं!
भारत लोकतंत्र देशों का एक सार है,
गणतंत्र दिवस हम सबका त्योहार है!