STORYMIRROR

Dhan Pati Singh Kushwaha

Inspirational

4  

Dhan Pati Singh Kushwaha

Inspirational

सर्वोत्तम निर्णय

सर्वोत्तम निर्णय

1 min
328

सर्वोत्तम है जिसको लगता जो,

बस निर्णय तो वह वही है लेता।

भान अगर त्रुटि का हो जाता है तो,

निर्णय में वह परिवर्तन है कर देता।


कोई निर्णय लेने से पूर्व सभी ही,

सोच विचार तो बहुविधि करते हैं।

सही समय पर ले सकें जो निर्णय,

सहारा मंत्रणा का भी ले सकते हैं।

समझदार तो वही ही है जगत में,

अंतिम निर्णय खुद ही है जो लेता।

सर्वोत्तम है जिसको लगता जो,

बस निर्णय तो वह वही है लेता।

भान अगर त्रुटि का हो जाता है तो,

निर्णय में वह परिवर्तन है कर देता।


सोच विचार सीमा से ज्यादा,

घातक भी तो हो सकता है।

सही समय पर सही हो निर्णय,

जीवन में वही सुखद हो सकता है।

मानव वही सफल होता है जगत में जो,

खुद सही समय पर सही निर्णय है लेता।

सर्वोत्तम है जिसको लगता जो,

बस निर्णय तो वह वही है लेता।

भान अगर त्रुटि का हो जाता है तो,

निर्णय में वह परिवर्तन है कर देता।


उलझन सब छोड़ें लाभ-हानि की,

निर्णय सदा लें परिस्थिति के अनुसार।

निर्णय का फल जो भी मिलता है,

सहर्ष उस फल को करिए स्वीकार।

सफलता हमारे विश्वास में वृद्धि करती है,

असफलता से भी सीख है मानव लेता।

सर्वोत्तम है जिसको लगता जो,

बस निर्णय तो वह वही है लेता।

भान अगर त्रुटि का हो जाता है तो,

निर्णय में वह परिवर्तन है कर देता।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational