सपनों की रानी
सपनों की रानी
मेरे सपनों की है वो रानी
बदल कर रख दी मेरी जिंदगानी
हर वक्त सपनों में करती अपनी मनमानी
बहुत सताती है और करती है छेड़खानी
मेरे दिल ने उसकी हर बात है मानी
हकीकत में है वो या है कोई कहानी
ये बात आज तक दिल ने ना जानी
होने को वो है कोई अनजानी सी
जाने क्यूं लगती है फिर भी जानी सी
आती है रातों को मेरे सपनों में रोज
करती है प्यारी प्यारी सी बाते वो
खुद भी हंसती है और मुझे भी हंसाती है
रोज आ कर मेरा दिल धड़काती है
वो माने ना माने मेरे दिल की रानी है वो...

