STORYMIRROR

Dhan Pati Singh Kushwaha

Abstract Inspirational

4  

Dhan Pati Singh Kushwaha

Abstract Inspirational

सपने पूरे कर लें अपने

सपने पूरे कर लें अपने

1 min
409

सब की ही आंखों में होते हैं

सतरंगी- इंद्रधनुष के सपने।

हम निज नियोजन साहस के,

बल पर सपने पूरे कर लें अपने।


उच्च लक्ष्य और दृढ़ संकल्प का,

हरदम ही हम मन में रखें विचार।

धारण करके धीरज लगे रहें तो,

निश्चित मिलेगा मंज़िल का प्यार।

प्रभु सदा सहायक हैं कर्मवीर के,

तत्पर रहें सदा श्रम-भट्टी में तपने।


सब की ही आंखों में होते हैं

सतरंगी -इंद्रधनुष के सपने।

हम निज नियोजन साहस के,

बल पर सपने पूरे कर लें अपने।


जीवन महापुरुषों के प्रेरित हैं करते,

उनके सद्गुणों को हम सब अपनाएं।

प्रेरित करती हैं हमें परियों की कहानी,

हम निज मंजिल की ओर बढ़ते जाएं।

नर-नारी दोनों बराबर हैं इस दुनिया में,

हर क्षेत्र में साकार कर रहे हैं वे सपने।


सब की ही आंखों में होते हैं

सतरंगी -इंद्रधनुष के सपने।

हम निज नियोजन साहस के,

बल पर सपने पूरे कर लें अपने।


कभी न समझें कमतर खुद को,

सबका अपना है विशिष्ट स्थान।

आप श्रेष्ठ हैं यह अति उत्तम है,

सबकी श्रेष्ठता हम करें सम्मान।

अद्वितीय कृति प्रभु की हर कोई,

कोई कमी तो सद्गुण कुछ अपने।


सब की ही आंखों में होते हैं

सतरंगी -इंद्रधनुष के सपने।

हम निज नियोजन साहस के,

बल पर सपने पूरे कर लें अपने।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract