सफलता
सफलता
सफलता का पैमाना दुनिया ने बनाया,
उच्च पद आसीन और ढेरों पैसा कमाया,
शानो शौकत का रहन सहन और ठाट बाट,
इससे कुछ कम हो तो सफल नही कहलाया।
सफलता के लिए कठिन श्रम को सदा जाना,
श्रम का उचित मूल्य सफलता को है माना,
अगर श्रम अनुरूप मूल्य न मिले जीवन में
अफसोस और पश्चाताप का मिले ताना बाना।
सफलता की सीढ़ी चढ़ना नही है सरल,
इसके लिए पीना पड़ता है जीवन में गरल,
सफलता मिल जाये जीवन में हर क्षेत्र में,
दृढ़ निश्चय और हिम्मत संग रहना पड़ता है अटल।
सफलता की बस एक छोटी सी कहानी है,
मानवीय मूल्य बची रहे यही जिंदगानी है,
जो इंसानियत को दाँव पर रख मिले सफलता,
उस सफलता की कीमत शून्य हो जानी है।
