STORYMIRROR

SUNIL JI GARG

Comedy Drama Crime

4  

SUNIL JI GARG

Comedy Drama Crime

सफलता नहीं मिलती हर बार

सफलता नहीं मिलती हर बार

1 min
261

"कभी घी घना, कभी मिले चना

कभी उनको भी मना"

पुरानी कहावत है ये बड़ी सही

आज का किस्सा इसी से बना 


जंगल से गुजरता था व्यापारी 

लेकर बॉडीगार्डस को साथ

आराम से कटता था दिन 

फिर कहीं सराय में रात 


मगर एक बार डाकू थे ज़्यादा

लूट कर ले गए सब सामान 

बस पहने कपडे छोड़ गए 

बच गयी इज्ज़त की दुकान 


अगली बार सराय में रुका तो 

गज़ब हुआ वहाँ तमाशा 

एक चोर मजाकिया सा आया 

सब कुछ लूटा छोड़ी न आशा


मतलब सीधा सादा सा 

कैसा लिखूँ मैं आपको 

धोती भी उसकी खींच ले गया 

नंगा कर गया रात को 


बॉडीगार्डस सब रह गए सोते 

चोर हो गया सफल 

लाला जी ने परदे से ढका 

बड़ी मुश्किल से निकाला हल 


कुछ भी हो सकता है 

जीवन में रहिये तैयार 

आप बड़ी प्लानिंग कर लीजिये 

सफलता नहीं मिलती हर बार।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Comedy