STORYMIRROR

सोनी गुप्ता

Inspirational

4  

सोनी गुप्ता

Inspirational

सफलता का सुनहरा सफर

सफलता का सुनहरा सफर

1 min
229


चेहरे पर आत्मविश्वास 

दिल में जज्बा जोश लिए 

ओलंपिक में इतिहास रच डाला

अपने देश को गोल्ड मेडल दिलाया है ।


नीरज चोपड़ा ने किया सपना साकार 

पूरे भारत का रॉक एंड रोल वो कहलाया है

देश की शान बन भारत का मान बढ़ाया है

आज पूरे देश ने मिलकर खुशियों का जश्न मनाया है।


गर्व से सर आज ऊंचा किया देश का

टोक्यो ओलंपिक में ऐसा फेंका भाला है

देश का नाम किया रोशन आज इतिहास रच डाला है 


जापान में अपने देश का तिरंगा लहराया

स्वर्ण अक्षरों में अंकित हो गया नाम देश का 

बहुत ही खूबसूरत और सुनहरा पल यह आया है 

देखो आ गई खुशियाँ आज हमारा पूरा देश मुस्कुराया है 


दृढ़ संकल्प संघर्ष और मेहनत से 

नीरज चोपड़ा ने सुनहरे पन्नों को सजाया है

देश के उपवन में फूल सा खिल गया स्वर्णकमल आज

अपने हौसले और सतत संघर्ष से जीत का बिगुल बजाया है

इस जीत से आज भारत की झोली में अनमोल स्वर्ण पदक आया है


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational