STORYMIRROR

Payal Khanna

Inspirational

4  

Payal Khanna

Inspirational

सफलता का रहस्य

सफलता का रहस्य

2 mins
744

जब मेहनत करने का भूत सवार हो जाता है

जब सपनों को पूरा करने के लिए काम करना शुरू हो जाता है

जब माता-पिता का सिर ऊंचा करने का ख्वाब बन जाता है

तब सफलता मिलने का आगाज हो जाता है ।।


जब आलस का ऊर्जा में बदलाव हो जाता है

जब कुछ कर दिखाने का निश्चय पक्का हो जाता है

जब बस लक्ष्य को पाने का इरादा हो जाता है

तब सफलता मिलने का आगाज हो जाता है ।।

जब हर पल कीमती है यह एहसास हो जाता है

जब खुद का नाम करने का फैसला हो जाता है

जब लंबी उड़ान भरने का प्रयास शुरू हो जाता है

तब सफलता मिलने का आगाज हो जाता है ।।

जब बस लक्ष्य में ध्यान हो जाता है

जब लक्ष्य की राह पर चलना शुरू हो जाता है

जब सपनों को हकीकत करने का मन हो जाता है

तब सफलता मिलने का आगाज हो जाता है ।।


जब हर कसौटी को पार करने का हौसला हो जाता है

जब सफलता की जंजीरों को अपनी मेहनत से पिघलता हुआ देखना होता है

जब बिना किसी डर के मुश्किलों को पार करने का जज्बा हो जाता है

तब सफलता मिलने का आगाज हो जाता है ।।

जब खुद की तकदीर लिखने का कार्य शुरू हो जाता है

जब एक पक्षी की तरह लंबी उड़ान भरने के लिए डर खत्म हो जाता है

जब किसी और से नहीं खुद से जीतने का फैसला हो जाता है

तब सफलता मिलने का आगाज हो जाता है ।।

जब सबको अपनी मेहनत का फल दिखाना होता है

जब अपने ज्ञान से विश्व को चमकाने का इरादा हो जाता है

 जब जीतने का नारा गूंज उठता है

 तब सफलता मिलने का आगाज हो जाता ।। 


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational