STORYMIRROR

Sunil Kumar

Inspirational

4  

Sunil Kumar

Inspirational

सफल कौन और कैसे

सफल कौन और कैसे

1 min
804

देख राह की बाधाएं हरगिज नहीं घबराता है

मन में रख दृढ़ विश्वास आगे बढ़ता जाता है

जीवन में वही सफल हो पाता है।


रहता नही जो भाग्य भरोसे

निज कर्म में विश्वास जताता है

जीवन में वही सफल हो पाता है।


समय और शक्ति सही दिशा में लगाता है

संकट की घड़ी में भी पांव पीछे नहीं हटाता है

जीवन में वही सफल हो पाता है।


दीन- हीन का बन बल परहित बीड़ा उठाता है

भूले-भटकों को सदा सही राह दिखाता है

जीवन में वही सफल हो पाता है।


नामुमकिन को भी मुमकिन बनाता है

असफलताओं से कभी नही घबराता है

जीवन में वही सफल हो पाता है।


मात-पिता के चरणों में शीश झुकाता है

राष्ट्रहित अपना सर्वस्व लुटाता है

जीवन में वही सफल हो पाता है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational