STORYMIRROR

Sumit. Malhotra

Abstract Action

4  

Sumit. Malhotra

Abstract Action

सफेद रंग की परिभाषा।

सफेद रंग की परिभाषा।

1 min
244

सफेद रंग शुद्धता और पवित्रता की निशानी, 

सफेद रंग अमन-चैन और शांति की निशानी।

 

ये रंग गर्मी को ज़्यादा अवशोषित नहीं करता, 

गर्मी के मौसम में सफेद कपड़े ज़्यादा पहनते। 


सफेद रंग का भी हर जगह भिन्न-भिन्न महत्व, 

भारत में शोक समय सफेद रंग हमेशा पहनते। 


पश्चिम देशों में विपरीत रंग हमेशा ही पहनते, 

शोक के समय काला रंग हमेशा सब पहनते। 


सफेद रंग शांति का प्रतीक सभी सदा मानते, 

युद्ध के समय सुलह का प्रतीक भी तो मानते। 


सफेद रंग नेता ही ज़्यादातर हमेशा से पहनते, 

पाक-साफ़ दिखाने के लिए हमेशा ही पहनते। 


सौहाद्रता का प्रतीक हमेशा मानते हुए पहनते, 

पवित्रता शुद्धता शांति का प्रतीक सदा मानते।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract