सोचिए! ये कैसी बेबसी है?
सोचिए! ये कैसी बेबसी है?
सोचिए! यह कैसी बेबसी है *********** क्या लिखूंँ? कैसे लिखूँ? क्यों लिखूँ? मगर लिखूँगा और जरुर लिखूँगा यह जानते हुए भी कि कुछ नहीं होगा, क्योंकि कोई ध्यान ही नहीं देगा। इसके लिए किसी को दोष भी नहीं दूँगा। कारण हम सब जानते हैं मगर खुद को बहला-फुसलाकर आगे बढ़ जाते हैं। क्योंकि यही तो जीवन है जिसमें जहर का घूँट पीकर भी मुस्कराते हैं, मजबूरी में ही सही अपनी बेबसी छिपाते हैं। गैरों की बात हम क्या करें साहब अपनों से मिले जख्मों को सहलाते हैं, अकेले में आँसू बहाते और सामने जबरन मुस्कराते हैं। सोचिए! यह कैसी बेबसी है कि जीना भी नहीं चाहते और मर भी नहीं पाते। यही है आज के अधिसंख्य लोगों की कहानी जिसे हम हों या आप या फिर कोई और किसी से कह भी तो नहीं पाते, बस! अपना सम्मान बचाते हैं, और खुद को सबसे सौभाग्यशाली बताते हैं। खुद को हर रोज कोसते हुए जीने को मजबूर होते हैं अपने मानव होने का गुण गाते हैं औरों के लिए खुद को आइना बनाते हैं मानों न मानो! मगर आप को भरमाते हैं क्या यह कम अहसान है, जो हम दुनिया पर लादते हैं। अब आप इतने समझदार तो हो नहीं जो हम आपको बताएं कि यमराज भी हमको अपना गुरु मान रहे हैं, आपकी बात आप जानो, मेरी खिल्ली बड़े प्यार से उड़ाते हैं, मगर एक वही तो मेरे खैरख्वाह हैं, जो हर मुश्किल में मेरा हौसला बढ़ाते हैं। सुधीर श्रीवास्तव
