चौपाई - दीवाली की दीप शिखाएं
चौपाई - दीवाली की दीप शिखाएं
चौपाई छंद - दीवाली की दीप शिखाएं जलती हैं नित दीपशिखायें। बढ़ जातीं सबकी आशाएँ।। रखें सजाकर सुंदर सपना। कल होगा सबका ही अपना।। मन में कुंठित भाव न लाना। श्रद्धा दीपक भाव जलाना।। मानो यही ईश है कहना। भाईचारा सुंदर गहना।। सबके हित की बातें होंगी। रोगमुक्त होंगे सब रोगी।। प्रेम-प्यार सद्भाव बढ़ेगा। जन-मानस मिल साथ चलेगा।। दीवाली हम सभी मनाएँ। भेद-भाव को दूर भगाएँ।। अब सबकी ऐसी आशाएँ। चलो खुशी के दीप जलाएँ।। सुधीर श्रीवास्तव
