STORYMIRROR

Dhan Pati Singh Kushwaha

Inspirational

4  

Dhan Pati Singh Kushwaha

Inspirational

संयम से कल्याण

संयम से कल्याण

1 min
815

निज भावनाओं को करके नियंत्रित,सबके कल्याण का ध्यान करें,

भावुक होने का है यह समय नहीं,इक दूजे को आरोग्य प्रदान करें।


यह कठिन निर्णय की वेला है, हमें भावों में नहीं बहना है,

भावों की तेजी को तजकर, अभी हमें दूर-दूर ही रहना है।


मन होंगे व्यथित विरह सहकर, भावनाएं हिलोरें मारेंगी।

सम्पूर्ण समाज की शुभता तो,इन पर प्रतिबन्ध तो डालेंगी।


यह विपदा अल्पकाल की है, बनें धीर न धीरज खोना है,

पूरे संयम अनुशासन से,"हमें करना तो परास्त कोरोना है"।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational