STORYMIRROR

vijay laxmi Bhatt Sharma

Abstract

4  

vijay laxmi Bhatt Sharma

Abstract

संचित हो जल प्रवाह कहीं

संचित हो जल प्रवाह कहीं

1 min
152

निर्मल मन की चाह यही

संचित हो जल परवाह कहीं

बूँद बूँद की कीमत बहुत

बह ना जाएँ रोक लो प्रवाह को

जीवन हो निर्वाह तभी

एकत्रित हो जल जब कहीं

सुना एक एक होते ग्यारह 

एक एक कर करें कर्तव्य पूरा

टोकें रोकें उनको हम

जल बहाने का जिनको नहीं गम

कल की बेहतरी के लिए

आज हमे जल बचाना है

सजग हो सचेत हो जागरुक हो

निर्बाध बहते जल धारों का

ठहराव हो चलकर कहीं

बचे भविष्य की धरोहर

संकल्पबद्ध हों हम सभी

जल ही जीवन है सत्य यही

संचित हो जल प्रवाह कहीं।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract