STORYMIRROR

अनूप सिंह चौहान ( बब्बन )

Classics

3  

अनूप सिंह चौहान ( बब्बन )

Classics

सम्राट भारत

सम्राट भारत

1 min
493

सर्वधर्म समभाव का भारत,

सबके मन के भाव का भारत,

जन जो जब भी आया भारत,

सबको गले लगाता भारत।


सकल विश्व में कहाँ कोई ऐसा,

जैसा तेरा मेरा प्यारा भारत,

पंथ सभी जो हैं बतलाते,

वही मार्ग अपनाता भारत।


सारे मत यहाँ साझे हैं रहते,

जैसे एक परिवार हो भारत,

इसके टुकड़े जो कर पाये,

जन्मा न अब तक वह बब्बन।


सत्य सनातन सदा रहा है,

सदा रहेगा भारत भारत।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

More hindi poem from अनूप सिंह चौहान ( बब्बन )

Similar hindi poem from Classics