STORYMIRROR

शशि कांत श्रीवास्तव

Abstract

2  

शशि कांत श्रीवास्तव

Abstract

सिर्फ तुम

सिर्फ तुम

1 min
197

वो तुम ही थी

उस पार से प्रिये 

जब आवाज़ दी थी कभी तुमने, 

थी उस दिन भी करीब मेरे-पर 

क्यों ना सुनाई दी मुझे 

देखो तो ज़रा, आँखें तो खोलो 

केवल,

मैं और सिर्फ तुम ही हैं यहाँ 

इस नश्वर संसार में, क्योंकि 

सारे तो साथ छोड़ जा चुके हैं 

एक एक करके, उस पार प्रिये 

वो तुम ही थी,

पर,

अब हूँ अकेला तन और मन से 

ढो रहा हूँ उम्मीदों के बोझ को 

इस जर्जर मरे हुए जिस्म के ऊपर 

कि तुम आओगी एक दिन लेने मुझे 

उस पार से प्रिये...



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract