STORYMIRROR

Neerja Sharma

Abstract

3  

Neerja Sharma

Abstract

सीख

सीख

1 min
283

मिट्टी की सौंधी खुशबू

ताजी हवा का स्वाद 

खेतों की लम्बी सैर 

खानें का असली मजा

लेना हो तो गाँव में जाओ।


ताजे दूध की धार

मक्के की रोटी

सरसों का साग

लस्सी व आचार

स्वाद लेना है तो गाँव में जाओ।


जिंदगी का आनंद लेना 

प्यार, मोहब्बत, जज्बात

इक-दूजे की मदद करना

परायों को अपना बनाना 

सीखना है तो एक बार गाँव जाओ।


सब कुछ मिलता है गाँव में 

हरे भरे वृक्षों की छाँव में 

हर चीज अब मिल जाती 

शादी-ब्याह, प्रीति भोज आनंद 

लेना हो तो एक बार गाँव जाओ।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract