STORYMIRROR

chandraprabha kumar

Action Inspirational

4  

chandraprabha kumar

Action Inspirational

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

1 min
284

   

अभी हमने हरियाली तीज मनाई

राखी श्रावण पूर्णिमा की मनाई 

शिव मास सावन की फुहारें गईं

भाद्रपद की कृष्ण अष्टमी आई। 


श्रीकृष्ण जन्म के स्वागत में

सजे हैं सगरे घर आंगन द्वार,

जगह- जगह सजी हैं झॉंकियॉं

अनुपम सजावट है सब ओर। 


 अपने लड्डू गोपाल के स्वागत में 

 खड़े हैं सब भक्त जन आनन्द में,

 मन्दिरों में घंटे घड़ियाल बजे

 घरों में आरती थाल भोग सजे।


 अष्टमी अर्द्ध निशा में अर्द्ध चन्द्र में

 लल्ला का शुभ जन्मोत्सव है,

 यह है सबका पावन त्यौहार

 सॉंवरे सलोने का हुआ अवतार। 


 अवतार हुआ पीताम्बरधारी का

 मीरा के गिरधर गोपाल का,

 राधा के सॉंवरिया श्याम का

 भक्तों के दुलारे कृष्ण कन्हैया का ।


  पुण्य कथा सन्त आश्रय सद् ग्रन्थ 

 मन को निष्कपट निर्वैर बनायें,

  सहज सर्वजनहिताय का भाव रहे

  मन रूपी पात्र को स्वच्छ बनायें। 



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Action