शो मस्ट गो आन
शो मस्ट गो आन
ये दिल भी क्या चीज बनाई खुदा ने,
बहुत नाजुक बहुत प्यारा,
एहसासों की दुनिया समाई इसमें,
मिलने पर खुश होता,
बिछड़ने पर टूट जाता,
कभी खुशी से फूल जाता,
कभी किसी के शब्दों के घाव से,
दर्द से भर जाता।
अरे यारों ! सीख लो इससे,
यह टूट कर भी धड़कता है,
यह टूटकर भी बहकता है।
यह टूट कर भी नाचता है,
यह टूटकर भी हंसता है।
और हर वक्त यही कहता है
"शो मस्ट गो आन"।
"शो मस्ट गो आन"।
