STORYMIRROR

Vijay Kumar parashar "साखी"

Inspirational

4  

Vijay Kumar parashar "साखी"

Inspirational

"चांद पर लहराया,तिरंगा प्यारा"

"चांद पर लहराया,तिरंगा प्यारा"

2 mins
303

चांद के दक्षिणी धुव्र पर लहरा दिया तिरंगा प्यारा

इसरो के वैज्ञानिकों बहुत बहुत धन्यवाद तुम्हारा

गूंज उठा पूरे ही दुनिया मे भारत का जयकारा

ऐसा करने वाला इकलौता भारत देश है,हमारा


चंद्र सतह पर अन्य देश पहले भी गये तो थे,यारा

इसके दक्षिणी ध्रुव पर लहराया,सिर्फ तिरंगा हमारा

सबसे ही कम खर्च में गया था,चन्द्रयान 3 हमारा

फिर भी इसने फहराया चंद्रमा पर तिरंगा,हमारा


अभी तो मापा है,चांद,अभी बाकी है,ब्रह्मांड सारा

मेहनत करेंगे तो,पत्थर भी पानी के ऊपर तैरेंगे

बार-बार अभ्यास,तम भी बन जाता है,उजियारा

मुझे पूरा यकीं,सूर्य पर भी फहराएंगे तिरंगा,हमारा


जिसका मन है,हारा,वो कभी जीत न पाया,यारा

जिस मन मे दृढ़ इच्छाशक्ति का जगमगाता है,सितारा

वो अमावस में भी बन जाता है,पूनम चंद्र प्यारा

खुशियां मनाये,पहुंच गया चांद पर चन्द्रयान हमारा।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational