Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!
Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!

AJAY AMITABH SUMAN

Abstract Others

4  

AJAY AMITABH SUMAN

Abstract Others

शिव कैलाशी

शिव कैलाशी

1 min
23


ओ परबत के मूल निवासी, 

भोले भाले शिव कैलाशी।


जब जब होता व्याकुल जग से, 

तब तुझको देखे अविनाशी। 


भव तम को मन मुड़ जाता हैं ,

घन जग बंधन जुड़ जाता हैं।


अंधकार तब होता डग में , 

काँटे बिछ जाते हैं पग में।


विचलित मन अब तुझे पुकारे, 

तमस हरो हे अपरिभाषी।


ओ परबत के मूल निवासी,

भोले भाले शिव कैलाशी।


शिव शक्ति ही राह हमारी, 

शिव की भक्ति चाह हमारी।


एक लक्ष्य हीं मेरा तय हो ,

शिव कदमों में निजमन लय हो।


यही चाह ले इत उत घुमुं , 

अमरनाथ बदरीनाथ काशी।


ओ परबत के मूल निवासी,

भोले भाले शिव कैलाशी।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract