STORYMIRROR

AJAY AMITABH SUMAN

Abstract Inspirational Others

4  

AJAY AMITABH SUMAN

Abstract Inspirational Others

कंटक जीवन पथ

कंटक जीवन पथ

1 min
32

कंटक जीवन पथ के राही 


कंटक जीवन पथ के राही,

लड़ कर पथ पर बढ़ना होगा।


कठिनाई पर पलने वाले,

राही निज को गढ़ना होगा।


द्रोण नहीं सबको मिलते हैं,

भीष्म नहीं सबको गढ़ते हैं।


परशुराम से क्या हो याचन,

श्राप दया में ही मिलते हैं।


तू खुद से ही ध्यान लगाकर,

निज ही निज संधान चढ़ाकर।


जीवन पथ पर चलने वाले,

जीवन पथ रण लड़ना होगा।


ऐसे तुझको चढ़ना होगा,

ऐसे खुद को गढ़ना होगा।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract