STORYMIRROR

Anil Awasthi

Abstract

2  

Anil Awasthi

Abstract

शिव अनमोल

शिव अनमोल

1 min
13.7K


शिव अनमोल हैं, शिव अनमोल

जयकारा प्रभु शिव का बोल


शिव को लगता हर कोई प्यारा

इसीलिए शिव सबसे न्यारा

शिव शम्भू की जय जय बोल

शिव अनमोल है, शिव अनमोल


शिव ही शक्ति, शिव ही जीवन

शिव में कर दो , सब कुछ अर्पण

मन में कभी ना डोल..

शिव अनमोल है , शिव अनमोल


शिव की महिमा, शिव ही जाने

शिव को लगो सभी अपनाने

शिव को कभी ना भूल ...

शिव अनमोल है, शिव अनमोल


शिव ही निर्गुण, सगुण कहलाए

सबके अंदर मोह जगाए

मोह से आंखे खोल ...

शिव अनमोल है शिव अनमोल


शिव को जिसने भजा सुना है

शिव ने उसको स्वयं चुना है

शिव की ओर तू डोल..

शिव अनमोल है , शिव अनमोल


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract