STORYMIRROR

Anil Awasthi

Classics Others

2.9  

Anil Awasthi

Classics Others

कोशिश है तुझे रिझाने की

कोशिश है तुझे रिझाने की

1 min
13.8K


कोशिश है तुझे रिझाने की

है कशिश तुझे पा जाने की

क्या कर गुज़रूँ तू बता मुझे 

मत राह  बता "खो" जाने की

 

तू आए हर पल याद मुझे

ना भूलूँ ऐसी क़सम मुझे 

तू अब तो अपना हाथ बढ़ा

और खींचो अपनी ओर मुझे 

 

कहते है कि तू सबका है 

वैसे तो मैं भी तेरा हूँ 

फिर लगे क्यूँ इतना दूर मुझे 

क्या कमी रही अपनाने की 

 

तू रहे साथ हरदम मेरे

बन जा तू हमदम मेरे

ना कर कोशिश दूर जाने की 

कोशिश है तुझे रिझाने की


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Classics