STORYMIRROR

anamika khanna

Inspirational Others Children

3  

anamika khanna

Inspirational Others Children

शिक्षा

शिक्षा

1 min
365

अंधकार को दूर कर जो

 ज्ञान का प्रकाश फैला दे

 ज्ञान एक अमूल्य मोती है

 जो नामुमकिन को मुमकिन बना दे,

सभ्य समाज की मिसाल बन

कर अज्ञानता को दूर भगा दे

शिक्षा की चिंगारी भेदभाव को दूर कर

 शिक्षित समाज का निर्माण करावे,

ज्ञान की मशाल

नकारात्मकता और अंधविश्वास समाज से हटा दे

 जाति धर्म का भेद मिटाकर

 साक्षरता ही उद्देश्य हमारा ,


नैतिकता का पाठ पढ़ा कर

 हर घर को शिक्षित बनाना है उद्देश्य हमारा

 

राष्ट्र निर्माण और प्रगति ही शिक्षा उद्देश्य हमारा

देश हमारा अज्ञानता के बंधन से मुक्त हो ,

 वैसा हो शिक्षित समाज हमारा

 शिक्षा से ही बन सकता है

भारत देश महान हमारा !

 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational