STORYMIRROR

Sonam Kewat

Romance

4  

Sonam Kewat

Romance

शिकायत करूँ मैं किससे

शिकायत करूँ मैं किससे

1 min
300

तुझसे बात करना चाहूं तो 

तेरे पास वक्त नहीं होता 

मुझे जब जब जरूरत होती है 

तू कभी साथ नहीं होता 

तू ही बता शिकायत करु किससे 

गर हाथों में तेरा हाथ नहीं होता !


कहीं जाना हो कभी भी तो 

तेरा इंतजार करता रहता हूं 

तू अगर नहीं आती तो मैं भी

तेरे बिन जाने से इनकार करता हूं 

तू ही बता शिकायत करु किससे 

गर तेरे अलावा किसीसे प्यार नहीं होता!


तुम्हारे साथ रोज नहीं बीतता तो

बस एक दिन रविवार चाहिए 

बीत जाएगा यह उम्र यूं ही बस

तेरे जैसा ही एक यार चाहिए 

तू ही बता शिकायत करु किससे 

गर तेरे बिना मेरा कोई त्योहार नहीं होता !


शिकायत तुझसे ये भी है सुनो

तुम कोशिश कभी करतीं नहीं हो 

मैं मिलने आ भी जाता हूँ पर

तुम तो कभी समय पे मिलती नहीं हो!



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance