STORYMIRROR

Manju Saini

Inspirational

4  

Manju Saini

Inspirational

शीर्षक:ओ मनभावन बरसात

शीर्षक:ओ मनभावन बरसात

1 min
221


ओ मनभावन बरसात

तेरे आगमन की खुशी में

प्रतीक्षा करते वन वृक्ष आज

झूमते से नजर आ रहे हैं

तेरे आगमन पर मस्ती सी छाई हैं

मायूसी तपन की पर अब मस्ती है

धरा पर नया आवरण चढ़ाने को

तुम स्वयं ही आ रही हो

वसुंधरा का दुल्हन सा श्रृंगार करने

मानो धरा ने हरी साड़ी को पहना हो

इतनी खुशी नैनों को हरियाली दे रही हैं

ओ मनभावन बरसात

तेरे आगमन से गदगद हो उठी आज धरा

वर्ष भर के इंतजार के बाद आज बगिया महकी

कोयलिया की कुक सुनाई दी हैं कानों में

पागलों सी एक डाल से दूसरी डाल पर

फुदक-फुदक कर खुशी दिखा रही हैं अपनी

आपके आगमन की खुशी में पेड़ लता सभी

वातावरण को खुशनुमा बना रही हैं

आम के पेड़ वही बौरा कर इंतजार में बूंद के

बूंदों के गिरने से मिट्टी की सोंधी सी खुशबू

सारे वातावरण को महका देती हैं

ओ मनभावन बरसात

संगीतमय माहौल बनाती है बूंदें तुम्हारी

मानो मुनादी करती है तुम्हारे बरसने की

लीची भी प्रतीक्षा में कि तुम बरसो तो मैं

अपने में मिठास भर लूँ

तेरे आगमन की सूचना पाकर हर पेड़ झूमता

ओर ख़ुशी से पागल सा नजर आ रहा है

फूली नहीं समाती हैं आज बेल ,फूल सभी

फूलों को देती नव चेतना सी आगमन की

खुशी तुम्हारी झूम उठते हैं किसान देश के

सोचकर ही हर्षित होता सभी का मन

ओ मनभावन बरसात।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational