शीर्षक-कान्हा पतवार
शीर्षक-कान्हा पतवार
स्वार्थ की चली है बीमारी
मैं मेरे की होड मे मानव भूला है।
न जाने ये कैसी हवा चली है
ना पत्तों की सरसराहट है
ना बूंदों की नमी है।
सब कुछ है जिंदगी मे तेरी रहमत
की बस कमी है।
व्यस्त हैं सब अपने आप व अपनों में
रिश्तों में मानो धूल सी जमी है
कौन पूछता है अब खैर किसी की
सबको सिर्फ अपनी ही अपनी पड़ीहै।
कान्हा तेरी दुनिया नीरस सी लग
रही है।
पद है प्रतिष्ठा है और धन है
फिर रिश्तों की किसको पड़ी है।
यह मेरा है वह पराया है
यही सोच अब सब में बढ़ी है।
कान्हा चारो ओर मै ही मै खडी है।
सिमट गया है दायरा रिश्तों का
अब माता पिता भी परिवार में नहीं हैं।
कान्हा तेरी रहमत की बस कमी है।
भाई आजकल भाई का भी नहीं है।
बहनों का तो नाता टूटा उसी दिन
जिस दिन वो डोली चढ़ी है।
टूटता बिखरता सा लगता है ये जहां
यहां तो बस सबको अपनी ही पड़ी है।
कान्हा तेरी कृपा अब कहाँ बरस रही है।
मानवता का पुजारी बन कर
कान्हा को मन की बाग डोर सौप दो।
लगा ले मुसाफिर,कान्हा की भक्ति
मे मन, उस ईश्वर में
जिसे अपना नहीं समझा
यही वो अमूल्य कस्तूरी है
जो अंतर्मन मे छिपी है।
विलीन ज्योत होगी, पापों का बोझ
उतरे, कान्हा की मैं बावरी बन
करूँ समस्त अर्पण
नैया बीच भंवर मे गोते खाती
कान्हा....
जो तुझको पार करनी है।
