STORYMIRROR

✨Nisha yadav✨ " शब्दांशी " ✍️

Inspirational

4  

✨Nisha yadav✨ " शब्दांशी " ✍️

Inspirational

शब्दों का इस्तेमाल

शब्दों का इस्तेमाल

1 min
334

शब्दों का इस्तेमाल बड़े ही सलीके से करना

गर चुभ गए किसी को तो नामुमकिन है निशान मिटना


भूल जाते हैं बोलने वाले अपनी ही बातों को अक्सर

मगर सब है सुनने वाले को ज़िंदगी भर याद रहता


ऐसा ना कहो की किसी का दिल दुख जाए

वो माफ़ कर भी दे तो खुदा का नामुमकिन है माफ करना


गलतियां हों तो सुधार ज़रूरी है हर बार

मानने से अपनी गलती कभी ना मुकरना


खुद के किरदार को संवार कर रखो

दुनिया की मत सोचो, पर खुदा की नज़रों में सही रहना


वो देखता है सब, क्या सही है क्या गलत

मगर जान कर कभी किसी का बुरा मत करना


जिसने दिया मुश्किल वक्त में साथ आपका

उसकी मुश्किल घड़ी में ना उसका साथ छोड़ना


वक्त से बड़ा कुछ नहीं है इस दुनिया जहान में 

वक्त सिखा देता है सबक सारे ज़िंदगी के

जो कभी किसी किताब में नहीं होगा किसी ने पढ़ा।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational