STORYMIRROR

Preeti Sharma "ASEEM"

Abstract

4  

Preeti Sharma "ASEEM"

Abstract

शब्द

शब्द

1 min
391

हर शब्द सुंदर है

किसी ने कहा -ओ३म 

किसी ने कहा- मां


एक जिसने संसार को, 

एक जिसने हम को पैदा किया

इन शब्दों से सुंदर,

और क्या है


किसी ने कहा -प्रेम 

किसी ने कहा - मैं हूँ

मैं हूँ तो प्रेम है

प्रेम से जीवन का, 

जीवन का जगत से, 

कण-कण में सुमेल है


प्रेम से ईश्वर से होता मेल है

यह जीवन का सुंदर खेल है

प्रेम शब्द से सुंदर, और क्या है

लेकिन सब से सुंदर! 

एक शब्द है  ?


जो न हो तो, 

हर शब्द गौन है

किसी शब्द का, 

नहीं कोई मोल है

वो  शब्द है


शांति 

जिसके होने से

हर शब्द सुंदर है

हर चीज़ सुंदर है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract