STORYMIRROR

Anshita Dubey

Abstract

4  

Anshita Dubey

Abstract

शब्द मेरे

शब्द मेरे

1 min
556

शब्द मेरे,

मेरी उड़ान को नयी पहचान देते हैं,

रिश्तों को खूबसूरत पैगाम देते हैं,

भावनाओं को कविता का नाम देते हैं,

कोरे कागज पे कलम को सलाम देते हैं।


शब्द मेरे,

इंसानियत को सरोकार देते हैं,

सबको सुमधुर व्यवहार देते हैं,

उम्मीदों को जीवंत किरदार देते हैं,

जीवन के हर पल को आभार देते हैं।


शब्द मेरे,

अंतर्मन से खुद मुलाकात देते है,

जीवन संघर्षों के ख्यालात देते हैं, 

नित्य कर्मों पर सवालात देते हैं,

मेरे अस्तित्व का ताल्लुकात देते हैं।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract